रांची। झारखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने दी है।
यहां नहीं गिरेगा तापमान
राज्य के दक्षिणी भागों में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 48 घंटें के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।
यहां गिरेगा तापमान
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा जिलों में देखने को मिलेगा।
एक फरवरी तक कोहरा
मौसम केंद्र के अनुसार 1 फरवरी तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।