मुंबई की 20 मंजिली इमारत में लगी भीषण आग; दो बुजुर्गों की मौत, 19 झुलसे

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई से बुरी खबर है। यहां एक 20 मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 19 लोग झुलस गए हैं। जान गंवाने वाले दोनों लोग बुजुर्ग हैं। आग मुंबई के ताड़देव इलाके की 20 मंजिला इमारत कमला सोसाइटी की 18वीं मंजिल पर लगी है।

दमकल की 13 गाड़ियां से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन ने 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।