तमिलनाडु। तमिलनाडु में एक पिता ने अपना कर्ज चुकाने के लिए 3 महीने बेटे को बेच दिया। आरोपी पिता के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पिता समेत 5 को गिरफ्तार किया गया। यह मामला त्रिची जिले के उरईयूर खिजापंडामंगलम का है।
यहां अब्दुल सलाम अपनी पत्नी करुनिशा के साथ रहता था। इनके चार बेटे हैं। बताया जा रहा है कि अब्दुल सलाम मजदूर है। उसको जुए की लत थी और कई बार वो दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे लेकर जुआ खेलता था। अब्दुल ने आरोकिराज नाम के एक शख्स से 80,00 रुपए उधार लिए थे। चुका ना पाने पर कर्ज के बदले उसने बेटे का सौदा कर दिया। इसके बाद अब्दुल सलाम ने इस संबध में अपनी पत्नी से बातचीत की थी और उसे अपने पांचवें बच्चे को बेचने के लिए राजी किया। इसके बाद उसने अपने बच्चे को बेचा।
इस सौदे में उसे कुछ अतिरिक्त पैसे भी लिए। हालांकि, इसके बाद दोनों के बीच लगातार लड़ाई होने लगी। मां करुनिशा ने अपने पति से बच्चे को दोबारा लाने के लिए कहा। जब अब्दुल ने इनकार कर दिया तो मां ने थान में शिकायत दर्ज कराई।