झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ का टीजर रिलीज, देखें टीजर

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ अनुष्का, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक से पर्दे पर अपना कमबैक कर रही हैं। अनुष्का ने यह जानकारी भी दी है कि उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह फिल्म वाकई खास है, क्योंकि यह जबरदस्त बलिदान की कहानी है। ‘चकदा एक्प्रेस’ महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली फिल्म होगी।’ झूलन गोस्वामी दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 से ज्यादा ओवर फेंकने वाली दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज हैं।

महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी झूलन गोस्वामी ही हैं। उन्हें 2010 में अर्जुन अवॉर्ड और 2012 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 *देखें टीजर* : https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1478940165418610688?s=20