weather alert

Jharkhand : मौसम अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सतर्क रहें। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में बारिश होने की संभावना है। वज्रपात के साथ ओलावृष्टि पड़ने की आशंका भी है। इसका असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पड़ेगा। बारिश 15 जनवरी तक होने के संकेत हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी है। अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी।

2 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 24 घंटों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

10 जनवरी को यहां ओलावृष्टि

मौसम केंद्र के मुताबिक 10 जनवरी को राज्‍य के उत्तर और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। यहां गर्जन के साथ वज्रपात होने और ओला पड़ने की भी आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

11 को ओला पड़ने की आशंका

मौसम केंद्र के मुताबिक 11 और 15 जनवरी तक गर्जन के साथ राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अलर्ट के मुताबिक 11 जनवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि पड़ने की आशंका है।