Jharkhand : लगातार दूसरे दिन मिले 1000 से अधिक कोरोना मरीज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में नए साल में लगातार दूसरे दिन 1000 से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। रविवार को राज्‍य के सभी 24 जिलों में नये मरीज मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्‍क लगाएं।

राजधानी में 413 केस

झारखंड की राजधानी रांची में 413 मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में 43, देवघर में 30, धनबाद में 110, पूर्वी सिंहभूम में 179, हजारीबाग में 30, कोडरमा में 42, रामगढ़ में 24, पश्चिम सिंहभूम से 84 नये मामले मिले हैं।

राज्‍य में 1057 मामले

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार रविवार को राज्‍य भर से 1057 नये मामले मिले। शनिवार को 1007 नये मामले मिले थे। शुक्रवार को 753 मामले मिले थे। इसी तरह गुरुवार को झारखंड में 482 नये मामले मिले थे।

ऐसे बढ़े मामले

02 जनवरी : 1057

01 जनवरी : 1007

31 दिसंबर : 753

30 दिसंबर : 482

29 दिसंबर : 344

28 दिसंबर : 155

27 दिसंबर : 138

26 दिसंबर : 60

25 दिसंबर : 58

24 दिसंबर : 55

23 दिसंबर : 44

22 दिसंबर : 51

21 दिसंबर : 26

जिलावार आंकड़े