Jharkhand : फिर होगी बारिश, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में फिर बारिश होगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। मंगलवार को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों का न्‍यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है। बुधवार को पूरे राज्‍य में न्‍यूनतम तापमा 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

9 और 12 को बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 12 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर राज्‍य में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।