jharkhand

झारखंड सरकार ने निबंधन सेवा के अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने निबंधन सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्‍हें एक सप्ताह में नवपदस्थापित पद का प्रभार ग्रहण ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्तों को अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद सभी को विरमित करने को कहा गया है। इसका आदेश राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 21 जनवरी को जारी कर दिया।

ये है सूची

सुभाष कुमार दत्ता को लोहरदगा का जिला अवर निबंधक बनाया गया है।

अविनाश कुमार को जिला अवर निबंधक, बुंडू, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनोजीत प्रसाद को सिमडेगा का जिला अवर निबंधक बनाया गया है।

घासीराम पिंगुआ को जिला अवर निबंधक, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम बनाया गया है।

मनोज टुडू को जिला अवर निबंधक, राजमहल, साहिबगंज बनाया गया है।

राम कुमार मधेशिया को जिला अवर निबंधक, हजारीबाग बनाया गया है।

रामेश्वर प्रसाद को जिला अवर निबंधक, कोडरमा बनाया गया है।

बालेश्वर पटेल को जिला अवर निबंधक, बोकारो बनाया गया है।

वैभव मणि त्रिपाठी को जिला अवर निबंधक, रांची शहर बनाया गया है। रूपेश कुमार सिन्हा को जिला अवर निबंधक, रांची शहरी क्षेत्र, संख्या 3 कांके क्षेत्र में पदस्थापित किया गया है।