Jharkhand : छाया रहेगा कोहरा, इस दिन बारिश होने की उम्‍मीद

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंडवासियों को फिलहाल कोहरा से छुटकारा नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में फिर बारिश होने की भी संभावना है। मंगलवार को विभिन्‍न जिलों का न्‍यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार को दी है।

तीन दिन कोहरा संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

23 जनवरी को बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 23 जनवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।