झारखंड कैबिनेट की बैठक 19 को, सीएम हेमंत करेंगे अध्यक्षता, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

झारखंड देश
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 19 जनवरी को होगी। यह बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सचिवालय सभागार में होगी। बैठक की जानकारी मंत्रीमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों को दी है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर संलेख मांगा है। बैठक में राजधानी रांची के सिरमटोली से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन चौक तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल सकती है। 337 करोड़ की लागत से इसे बनाया जायेगा।

इसके अलावा नेवरी से नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक व विधानसभा नयासराय तक फोरलेन सड़क की मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में कुछ विभागों की नियमावलियों पर भी स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत किये जा सकते हैं।