पार्लर से मसाज करवाते ही पति को हुई खतरनाक बीमारी, फिर बीवी ने लिया यह कठोर फैसला…

दुनिया
Spread the love

कनाडा। किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ विश्वास की काफी जरुरत होती है. अगर रिश्ते में धोखा अपनी जगह बना ले, तो वो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने पति से मिले ऐसे ही धोखे की स्टोरी शेयर की। महिला ने अपनी स्टोरी के साथ अपनी पहचान छिपा कर रखी।

महिला का दावा है कि उसके पति ने मसाज पार्लर में जाकर उसे धोखा दिया है। इस धोखे का सबूत शख्स को हुआ STI यानी सेक्सयुअल ट्रांसमिटेड डिजीज है। मामला कनाडा के रिचमंड का है। महिला का कहना है कि उसके पति को वहां के एक लाइसेंस्ड मसाज पार्लर में जाने का आदि हो गया था। वहां लगातार जाकर उसे सेक्सयुअल ट्रांसमिटेड डिजीज हो गया। इस बीमारी की वजह से महिला को पता चल पाया कि उसका पति पार्लर सिर्फ मसाज करवाने नहीं जाता था।

गनीमत रही कि महिला इस बीमारी की चपेट में आने से बच गई। लेकिन असलियत सामने आने के बाद महिला ने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। घटना के बारे में महिला ने कनाडा के एक रिचमंड न्यूज में जानकारी दी। उसने बताया कि इस बीमारी के बारे में जब उसने अपने पति से पूछा तो उसने पूरी बेशर्मी से इस बात को कबूल कर लिया। साथ ही तलाक की बात जानने के बाद भी आगे इस पार्लर में जाने की बात स्वीकार की। लेकिन तलाक की बात पति के सामने छेड़ने से पहले महिला इसे लेकर कन्फर्म होना चाहती थी।