Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

24 जनवरी, 2022

मेष

थौड़ी दौड़ धूप बनी रहेगी। अपनी बारी का इंजतार करें। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आराम करें।

वृष

किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में दर्द रह सकता है। समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें।

मिथुन

मान-सम्मान बढे़गा। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। दूसरों से मिलकर खुशी होगी। कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह

किसी पर आखें बंद करके विश्वास नहीं करें। समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश नहीं दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएं।

कन्या

सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।

तुला

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक

अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेंगे। जो लोग कार्यों की सराहना करते थे, वे विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

धनु

समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग नहीं मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें। पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें। लाभ होगा।

मकर

व्ययस्ता के कारण सेहत को नहीं भूलें। जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके नहीं कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पक्षियों का दाना पानी डालें।

कुंभ

सेहत को नजरअंदाज नहीं करें। किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें।

मीन

जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)