रिसेप्‍शन पार्टी में नाचते हुए गिरा युवक, लोगों ने समझा डांस का है स्‍टेप, बात थी कुछ और, देखें वीडियो

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। भाई की रिसेप्‍शन पार्टी में युवक नाच रहा था। अचानक वह गिर गया। लोगों ने इसे डांस का ही स्‍टेप समझा। दोस्‍तों ने गालियां दी। उठने को कहा। काफी देर तक नहीं उठने पर उसे डॉक्‍टर के पास ले गए। वहां से खबर आने पर ही कोहराम मच गया। यह मामला मध्‍य प्रदेश के बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के खारी जामुन ढाना का है।

जानकारी के मुताबिक बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के खारी जामुन ढाना में अंतलाल के चचेरे भाई सोनू कुमरे की शुक्रवार शादी हुई थी। इसका रिसेप्शन शनिवार रात रखा गया था। इसमें अंतलाल डांस कर रहा था। आसपास खड़े लोग वीडियो बना रहे थे।

मस्ती से डांस करते अंतलाल अचानक गिर गया। लोगों ने समझा की यह डांस का ही स्‍टेप है। दोस्तों को लगा कि वह मजाक कर रहा। उसे गालियां देते हुए कहा अब उठ जा बहुत नाटक हो गया। हालांकि वह काफी देर तक नहीं उठा। फिर आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।