आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

15 जनवरी, 2022

मेष

परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी। मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते हैं। किसी की मध्यस्थता भूलकर भी ना करें। परिश्रम वाले कार्यो को करने में शारीरिक रूप से अक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से चिंता रहेगी। लोग मदद करने की जगह बातों को हास्य में लेंगे।

वृष

कार्यो में निरंतर मिल रही असफलता के कारण नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन अधूरे रहने से कार्य क्षेत्र पर आलोचना भी हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। नौकरी पेशा काम से मन चुरायेंगे। अधिकारियों का कोप भाजन बनना पडे़गा। किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे।

मिथुन

दिन शुभ रहेगा। कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इंतजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।

कर्क

पूर्वार्द्ध शांति से बीतेगा। इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। सभी महत्‍वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। संकलित पूंजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी का व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

सिंह

स्वार्थ सिद्धि के कारण मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियों से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण हंगामा खड़ा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।

कन्या

दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकती है। मन अशांत रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी दिन उदासीन रहेगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी निरस्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्‍वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।

तुला

धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी। फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्‍वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आसपास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय तक खुद को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा। थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान भावनाओं की कद्र करेंगे। अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।

धनु

तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशान नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग महत्‍वपूर्ण कार्य सौंप सकते है। परिवार में भी सक्रि‍य रहेंगे। परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे। विनोदी स्वभाव से वातावरण हास्यमय बनाएंगे। हास्य भरी बातें किसी को चुभ भी सकती है।

मकर

कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा। जोखिम भी अधिक रहेगा।

कुंभ

ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा।

मीन

किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की खुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा। पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन बात मानेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)