आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

13 जनवरी, 2022

मेष

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय कोई जरूरी फाइल भूल सकते हैं। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके हाथ आ सकते हैं, उन्हें निकलने नहीं दें। खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। आध्यात्मिक विचार अधिक प्रबल होंगे।

वृष

कोई ऐसा काम आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी कोई इच्छा पूरी कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन

किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है।

कन्या

कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। मेहनत रंग लायेगी।

तुला

किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक

बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेंगे।

धनु

नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर दिनचर्या पर पड़ सकता है। समस्याएं सुलझ जायेगी। दिन बेहतर रहेगा।

मकर

परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफहमी दूर होंगी। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन

आर्थिक प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)