03 जनवरी, 2022
मेष
अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी। अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी। नौकरी पेशा आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे।
वृष
दिन भागदौड़ वाला रहेगा। शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्यों की व्यस्तता सेहत ज्यादा खराब करेगी। धन संबंधित कार्य जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग मध्याह्न तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। इसके बाद चंचलता आने लगेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। महिलाएं स्वयं को अन्य से अत्यंत बुद्धिमान आंकेंगी। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे।
मिथुन
दिन आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी। कई साधनों से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी कार्यकुशलता की प्रसंशा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा। परिजन बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
कर्क
प्रातःकाल से ही काम करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। मन एक साथ दो विषयों में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सर लेंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। लोग मीठा बोलकर परोपकार की वृत्ति का नाजायज फायदा उठाएंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा, परन्तु ज्यादा देर तक रोक नहीं सकेंगे।
सिंह
पुराने परिश्रम का फल मिलेगा। व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्याह्न तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। नए कार्यों में निवेश नहीं करें। घरेलु कार्यों में व्यस्तता रहेगी। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या
गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होने की आशंका अधिक है। भाई-बंधु वैरभाव रखेंगे। परिवार के अन्य सदस्य भी पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में नहीं करें कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग पर्यटन के मूड में रहेंगे। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें।
तुला
योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। सभी महत्वपूर्ण काम सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यों की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है। धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे। तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें। मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है।
वृश्चिक
दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलंब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य लटके रहने की आशंका है। इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह नहीं दे। दो पक्षों में सुलह कराने में भी आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते हैं।
धनु
अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे। बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा। धन लाभ के लिए अधिक इंतजार करना पड़ेगा। सहकर्मियों से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा काम खुद ही करना पड़ सकता है। व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे। उच्चवर्ग के लोगों से लाभदायक जान-पहचान होगी।
मकर
जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी छींटाकशी करेंगे, जिससे माहौल गरम रहेगा। विचारधारा किसी से भी मेल नहीं खायेगी। लोगों से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर में भी भाई बंधुओं से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। घर के बुजुर्गो का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा।
कुंभ
दिन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए काम सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। महिला महात्वाकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी।
मीन
वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे। काम समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। लोगों से काम निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। महिलाएं पुरुषों का बराबर सहयोग करेंगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)