घर में क्वारंटीन थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत!

दुनिया
Spread the love

इंग्लैंड। नया साल नयी उम्मीदें लेकर आता है। मगर हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ जब उसे न्यू ईयर पर उसके बॉयफ्रेंड की बेहद शर्मनाक हरकत के बारे में पता चला। मैनचेस्टर की रहने वाली 30 वर्षीय एली न्यूशैम ने हाल ही में डेली स्टार वेबसाइट के बात करते हुए अपने बेवफा बॉयफ्रेंड से जुड़ी ऐसी बात के बारे में बताया कि उसने सभी को हैरान कर दिया।

एली ने बताया कि वो 32 साल के रॉस से जनवरी 2019 में टिंडर पर मिली थीं और दोनों को कुछ ही दिनों में एक दूसरे से प्यार हो गया था। जल्द ही एली, रॉस के साथ उनके घर पर ही शिफ्ट हो गईं जहां रॉस के माता-पिता भी रहते थे। दोनों की अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी थी। एली ने वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि उन्हें रॉस की हरकत का पता साल 2021 के न्यू ईयर ईव पर चला था। उस दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गई थीं और अपने घर पर ही आइसोलेट थीं।

31 दिसंबर को रॉस ने एली से कोई संपर्क नहीं किया। ना ही 31 दिसंबर की रात, नया साल लगने के बाद भी उन्हें बधाई नहीं दी। इस बात से एली काफी खफा हो गईं। रॉस ने उनका फोन भी नहीं उठाया। कुछ देर बाद जब उन्होंने रॉस को फिर से फोन किया तो एक लड़की ने फोन उठाया और एली को बार-बार फोन करने से मना कर दिया। उसने कहा कि वो रॉस के साथ रिलेशनशिप में है। ये सुनकर एली के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब उनका क्वारंटीन खत्म हुआ तो वो रॉस से मिलीं और उससे जवाब मांगा। तब उसने खुलासा किया कि नए साल पर लगातार 3 दिनों तक वो एक लड़की के घर पर था जिससे वो डेटिंग एप पर मिला था। उसने उससे संबंध भी बनाए मगर उसे इस बात का अफसोस भी है।