मध्यप्रदेश। जंगल की दुनिया सच में अनोखी है, यहां कब क्या घट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ एक बार तो जंगल में ऐसे नजारें देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हिरण का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब ये वीडियो लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ है। दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहे हिरण ने ऐसी छलांग लगाई कि लोगों दंग रह गए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो मध्य प्रदेश के सिवनी पेंच नेशनल पार्क का बताया जा रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक हिरण दौड़कर कच्ची सड़क पर आता है और गजब की छलांग लगाता है। बस इसी लम्हें को किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। इस नजारे का स्लो-मोशन में देखकर साफ मालूम हो रहा है कि हिरण की छलांग कितनी कमाल है। हिरण एक छलांग में सड़क की दूसरी ओर लैंड करता है, और फिर वहां से गायब हो जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो @WildLense_India ने 15 जनवरी को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- …और ऊंची और लंबी छलांग का गोल्ड मेडल जाता है। अब ये वीडियो हर जगह छा चुका है।