दिल्ली: मकर संक्रांति से पहले ठंड और कोहरे का कहर, कई इलाकों में कम हुई विजिबिलिटी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। मकर संक्रांति से ठीक पहले दिल्ली पर कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ी है। कई इलाकों में आज सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी में भी कमी आई है। लोगों के जनजीवन पर असर पड़ा है।

दिल्ली के पालम इलाके में आज सुबह साढ़े चार बजे घना कोहरा देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर से 100 मीटर की ही रही। उधर, राजधानी के सफदरजंग इलाके में सुबह सात बजे के दौरान घना कोहरा देखा गया। इस दौरान यहां की विजिबिलिटी तकरीबन 100 मीटर रही।

राष्ट्रीय राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने भी कोहरे के छाए रहने की संभावना जताई है।