रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने राज्य में भाजपा शासनकाल के दौरान से चली आ रही महिलाओं पर अत्याचार, हत्या, यौन शोषण, बलात्कार संबंधी घटनाओं पर मुख्यमंत्री से तत्काल लगाम लगाने की मांग की है।
प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के शासनकाल के दौरान राज्य में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था। इसका मुख्य कारण अपराधियों को संरक्षण मिलना था। इसका खामियाजा गठबंधन सरकार के शासनकाल के दौरान उठाना पड़ रहा है। भाजपा शासनकाल के दौरान से अपराधियों के बीच खौफ समाप्त हो चुका था, जिसके कारण राज्य की महिला एवं बेटियों के बीच डर का माहौल व्याप्त है।
श्रीमती सिन्हा ने मुख्यमंत्री से ऐसी घटनाओं पर पहल करते हुए राज्य में महिलाओं एवं राज्य की बेटियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ हीं, ऐसे अपराधियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाय।