रांची। झारखंड में 12 जनवरी को 47 सौ से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। आठ मरीजों की मौत हो गई है। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30 हजार से पार हो गई है। राजधानी रांची में 1268 नये मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह बात सामने आई है।
नये मामले 4753 मिले
पूरे झारखंड में 4,753 नये केस मिले। आठ संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में 3,91,526 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 30,986 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,55,356 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्या 5,184 हो चुकी है।
ऐसे बढ़ रहे मामले
12 जनवरी : 4753
11 जनवरी : 4719
10 जनवरी : 4482
09 जनवरी : 3444
08 जनवरी : 5801
07 जनवरी : 3825
06 जनवरी : 3704
05 जनवरी : 3553
04 जनवरी : 2681
03 जनवरी : 1481
02 जनवरी : 1057
01 जनवरी : 1007
जिलेवार आंकड़े
