रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में थोड़ी कमी आई है। रविवार को बीते एक सप्ताह में सबसे कम नये मरीज मिले हैं। राज्य में 16 जनवरी को 27 सौ से अधिक नये मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 4 मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी रांची में 888 नये मामले मिले हैं।
31 हजार अधिक सक्रिय मामले
रविवार को झारखंड में 2,776 नये केस मिले। चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में 4,05,309 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 31,747 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,68,359 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्या 5,203 हो चुकी है।
तिथिवार मिले मामले
16 जनवरी : 2776
15 जनवरी : 3258
14 जनवरी : 3749
13 जनवरी : 4000
12 जनवरी : 4753
11 जनवरी : 4719
10 जनवरी : 4482
जिलेवार आंकड़ें
