coal india

कोल इंडिया का फेसबुक अकाउंट हैक, चल रहे कई आपत्तिजनक वीडियो…

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया। अकाउंट पर कई आपत्तिजनक वीडियो व फोटो आदि पोस्ट किए गए।

बताया जाता है कि रात करीब 9.15 बजे कोल इंडिया का फेसबुक अकाउंट हैक किया गया। इस पर ‘वीडियो टिक टॉक मिलियन व्यूज टॉप ट्रेंडिंग’ जैसे श्लोगन के साथ कई आपत्तिजनक वीडियो चल रहे हैं।

कोल इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी का आइटी सेल हैकरों का पता लगाने और अकाउंट को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रहा है। इस फेसबुक पेज से करीब एक लाख लोग जुड़े हुए हैं। इस पर हर दिन कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाती है।