देवर ने भाभी का नहाते हुए बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करता रहा रेप

अपराध देश मुंबई
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में 25 वर्षीय शख्स ने अपनी भाभी का नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबर के मुताबिक, पीड़िता ने कहा कि जब वह नहा रही थी, तब देवर ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली, जिसके बाद उस वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसके साथ रेप किया। देवर ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई, तब दंपती ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज करवाया। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।