अभिनेता अक्षय कुमार ने फैंस को ऐसे दी मकर संक्रांति की बधाई

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। देश भर में मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा की और स्नान किया। प्रयागराज में भी श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया।

तमिलनाडु के मदुरै के अवनियापुर में जल्लीकट्टू खेला जा रहा है। असम में बिहू पर्व मनाया जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फैंस को अपने अंदाज में मकर संक्रांति की बधाई दी है। उन्‍होंने अपने ट्व‍िटर अकाउंट से एक तस्‍वीर साझा करते हुए मकर संक्रांति का संदेश दिया है।