मुंबई-गोवा क्रूज शिप पर एक क्रू सदस्य निकला संक्रमित, जानें आगे क्या हुआ

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद जहाज में हड़कंप मच गया। क्रूज पर सवार 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है।

जहाज पर कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को क्वॉरंटीन में रखा गया है। पीपीई किट से लैस एक मेडिकल टीम 2000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का आरटी-पीसीआर परीक्षण करने पहुंची थी। अब उनके रिजल्ट का इंतजार है।

अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से नहीं उतरने को कहा है। क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी।