झारखंड के सीएम की पत्‍नी और बच्‍चे सहित रांची में 17 सौ नये कोरोना पॉजिटिव

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। कल्‍पना सोरेन कोविड का टीका भी ले चुकी है। सीएम हाउस में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें सीएम के प्रधान सेवक और बॉडीगार्ड भी शामिल हैं।

शनिवार को राजधानी रांची में 1,731 नये केस मिले। इलाज के बाद 309 लोग ठीक हो गये हैं। वर्तमान में रांची में सक्रिय मरीजों की संख्‍या 8,535 हो गई है।

बतातें चलें कि झारखंड में बीते दो दिनों से 3 हजार से अधिक कोरोना के नये मरीज रोजाना मिले रहे हैं। अब राज्‍य में पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 15 हजार के पार हो गई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण करने के लिए सरकार ने कई निर्देश जारी किये गये हैं। इसका पालन करने की जरूरत है। लोग सावधान और सतर्क रहें। भीड़ से परहेज करें। मास्‍क लगाएं।