मुलाकात के बहाने ले गया महिला को कमरे पर, तीन दोस्तों ने किया रेप

अपराध देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पुराने दोस्त ने अपनी महिला मित्र को धोखा दिया। युवक ने महिला को मिलने के बहाने बुलाया और उसे कमरे पर ले गया। उसके साथ रेप किया। उसके दो दोस्त भी वहां आए और उन्होंने भी महिला से रेप किया।

पुलिस के मुताबिक, आदर्श इंदिरा नगर की रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता ने छत्रीपुरा थाने में रिपोर्ट करवाई है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से आष्टा की रहने वाली है। लगभग डेढ़ साल पहले उसकी इंदौर में शादी हुई थी। रोहित तोमर नाम के युवक से उसकी पुरानी दोस्ती है। दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे। इस कारण उससे मोबाइल पर बात होती थी।

12 दिसंबर को रोहित ने कॉल कर मिलने का कहा। महिला वहां पहुंची और रोहित से बातचीत की। तब वह उसे मांगलिया ले गया जहां कमरा था। यहां कमरे में रोहित ने महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान रोहित के दो और दोस्त भी आए। उन्होंने भी महिला से रेप किया और उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और फ़िलहाल उसके दो दोस्तों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।