लोहरदगा पुलिस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजेश और सचिव चुने गये रविंद्र

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजेश कुमार हांसदा और सचिव रविंद्र सिंह चुने गये। एसोसिएशन के पदधारियों के लिए 19 दिसंबर को चुनाव हुआ। इसमें 196 सदस्‍यों में से 161 लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया।

मतदान लोहरदगा सदर थाना के पुलिस क्लब में लगभग 12 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। पर्यवेक्षक के रूप में एसीबी रांची से दिनेश कुमार प्रजापति, आनंद राज खलखो एवं अफजल अंसारी मौजूद थे। उनके समक्ष सदस्‍यों ने अपने-अपने वोट डाले। चार बजे के बाद से मतों की गिनती शुरू की गई।

इसमें राजेश कुमार हांसदा को अध्‍यक्ष, शंखनाद उरांव को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार सिंह को सचिव, मनोज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और भागीरथ महतो को संयुक्त सचिव चुने गये।

बताते चलें कि इन पांच पदों के लिए चुनाव हुए थे। अध्‍यक्ष पद के लिए अरुण भगत, पप्पू विश्वकर्मा और राजेश कुमार हांसदा उम्मीदवार थे। उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश तिवारी एवं शंखनाद उरांव खड़े थे। सचिव पद के लिए शम्भू यादव और रविन्द्र सिंह किस्‍मत आजमा रहे थे।

कोषध्‍यक्ष के लिए मनोज कुमार सिंह और कुमार सुमित राम मैदान में खड़े थे। इसी तरह संयुक्त सचिव के लिए मो नफीस आलम और भगीरथ महतो उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे।