एलन मस्क को टाइम मैगजीन ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर, बताया कारण

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क को टाइम मैगजीन ने 2021 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। बीते साल टाइम ने यह खिताब अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को दिया था।

टाइम पत्रिका के प्रधान संपादक एडवर्ड फेलसेन्थल ने मास्क को पर्सन ऑफ द ईयर चुने जाने का कारण बताया है। फेलसेन्थल ने कहा, ‘मस्क को समाज में सबसे साहसी और बड़े परिवर्तनों के लिए, टेक टाइटन्स के युग की संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए और समाज में व्याप्त संकट का समाधान खोजने के लिए चुना गया है।’

इसी साल मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला दुनिया की सबसे महंगी कंपनी बन गई है। इसी साल उनकी कुल संपत्ति में जबरदस्त वृद्धि हुई और वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।