रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दी।
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस ट्रेन में 07 दिसंबर, 2021 से 13 दिसंबर, 2021 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 18605 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में 07 दिसंबर, 2021 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया।