चंद घंटों में ‘गर्भवती’ हो जाती थी महिला, सामने आई खौफनाक सच्चाई

दुनिया
Spread the love

इंग्लैंड। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी एक स्टोरी शेयर की, जिसमें समय रहते ही उसे अपनी बीमारी का पता चल गया। महिला के पेट में सिस्ट था, जो पति से संबंध बनाने की वजह से पकड़ में आ गया।

आइए आपको बताते हैं पूरा मामला। इंग्लैंड के डिवॉन में रहने वाली 32 साल की कैटी सिम्स जब भी अपने पति एक साथ संबंध बनाती थी, उसे पेट में दर्द होने लगता था। इतना ही नहीं, देखने से ऐसा लगता था जैसे वो प्रेग्नेंट हो गई है। उसका पेट फूला हुआ लगता था। दोस्तों की नजर भी कैटी के पेट पर गई थी। लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता था। धीरे-धीरे कैटी को अहसास हुआ कि ये दर्द संबंध बनाने की वजह से नहीं है। इसकी कोई और वजह है। पेट में हो रहे तेज दर्द को जब कैटी ने डॉक्टर को दिखाया तब पता चला कि उसके पेट में बड़ा सा सिस्ट है। ये सिस्ट धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेता।

32 साल की कैटी के मुताबिक़, 37 साल के बेन के साथ संबंध बनाने के बाद उसे ऐसा लगता था जैसे किसी ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया हो। डॉक्टर्स ने तुरंत उसके गॉलबेलदार की स्कैनिंग की। इसमें उन्होंने पाया कि अंदर 10 सेमी बड़ा ट्यूमर है। संबंध बनाने के दौरान इस ट्यूमर पर प्रेशर पड़ता था और इसमें तेज दर्द होने लगता था।