मुखिया चुनाव में उतरे शख्स को मिला सिर्फ 1 वोट, लगा रोने और बोला- घर के 12 लोगों ने भी दिया धोखा

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। चुनाव हारना यानी इसे लोग गांव में अपनी प्रतिष्ठा खोना समझते हैं। भारत एक गुजरात में हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव हुए। इन चुनावों के नतीजों के बीच एक प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट।

जानकारी के मुताबिक़, इस प्रत्याशी का नाम संतोष है। संतोष ने सरपंच के पद के लिए इलेक्शन लड़ा था। संतोष वापी डिस्ट्रिक्ट के छावला गांव में सरपंच का प्रत्याशी था। जब चुनाव का नतीजा आया तो संतोष के होश उड़ गए। उसे चुनाव में मात्र एक वोट मिला था। ये संख्या संतोष के लिए सबसे शर्मनाक इसलिए हुई क्यूंकि उसके घर में ही 12 सदस्य थे। ऐसे में संतोष को उम्मीद थी कि उसे कम से कम तो 12 वोट मिलेंगे। लेकिन उसके घरवालों ने ही उसे धोखा दे दिया।

संतोष ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। गांव में किसी ने उसे वोट नहीं दिया इस बात का उसे मलाल नहीं है। उसके घर के 12 लोगों में से किसी ने उसे वोट नहीं दिया। जो एक वोट संतोष को मिला वो उसका खुद का था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये देखकर वो काउंटिंग सेंटर पर ही रोने लगा। उसे ऐसा लगा कि उसके घर वालों ने ही उसे धोखा दे दिया है।