मालिक ने महिला कर्मचारी से किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर रहा था शोषण

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के भोपाल के पिपलानी पुलिस थाना में एक महिला ने निजी फाइनेंस कंपनी के मालिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला उसकी कंपनी में काम करती थी।

शख्स पर आरोप है कि एक दिन उसने महिला के साथ डरा-धमकाकर रेप किया। इसके बाद वह महिला को घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार रेप करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रेप के बाद उसका वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करते हुए महिला का लगातार शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद परेशान होकर महिला ने उसके यहां से नौकरी छोड़ दी और घर में ही रहने लगी। इसके बाद आरोपी फोन कर उसे धमका कर अपने पास बुलाने लगा।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उस वीडियो की तलाश कर रही है, जिसके आधार पर आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।