ठंड से बचने के लिए किया गया उपाय पड़ा भारी, परिवार के 3 लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के कई इलाकों में शीत लहर चल रही है। आने वाले दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सभी लोग उपाय कर रहे हैं। हालांकि एक परिवार को यह उपाय करना भारी पड़ा। तीन लोगों की मौत हो गई।

यह घटना झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के रोमी गांव की है। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए एक परिवार के सदस्‍य कोयले की अंगीठी जलाकर सो गये। इसके बाद दम घुटने से परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।

मृतकों में रिंकू खान उर्फ शाहीद अनवर (40), पत्नी नीखत परवीर (35) और बेटा अहमद अख्तर (5) शामिल हैं। रिंकू की पत्नी का भाई मुमताज (36) की हालत गंभीर है। वह धनबाद का रहने वाला है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।