हंगामे के बीच जेपीएससी ने मुख्‍य परीक्षा को लेकर दी नई जानकारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा को लेकर सड़क से सदन तक हंगामा मचा हुआ है। अभ्‍यर्थी सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा विधायक विधानसभा में इस मामले को उठा रहे हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग की जा रही है। भाजपा जेपीएससी अध्‍यक्ष को हटाने की मांग पर भी अड़ी है।

हंगामे के बीच जेपीएससी ने मुख्‍य परीक्षा को लेकर नई जानकारी दी है। आयोग ने कहा है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा- 2021 (विज्ञापन संख्या-01/2021) रांची जिले के विभिन्‍न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग के मुताबिक यह परीक्षा 28 जनवरी, 2022 से 30 जनवरी, 2022 तक रांची जिले के विभिन्न केन्द्रों में दो पालियों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम एवं अन्य सूचनाएं बाद में प्रकाशित की जायेगी।