बहन के देवर ने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर लड़की से किया रेप

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने घर में आई 16 साल की लड़की के साथ रेप किया। आरोपी ने रेप के बाद लड़की को धमकाया। जब आरोपी को लगा कि लड़की परिवार वालों को इस बारे में बता देगी तो उसने बचने के लिए उसे कह दिया कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा।

इसके बाद लगभग दो महीने तक वह रेप करता रहा, बाद में वह मुकर गया। परेशान होकर लड़की ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की की बड़ी बहन टीला इलाके में रहती है। पीड़ित लड़की अपनी बहन के घर अक्टूबर में आई थी। बहन को बच्चा होने वाला था, इसलिए वह अस्पताल में भर्ती हो गई। नाबालिग 15 अक्टूबर को घर पर अकेली थी। इसी दौरान बड़ी बहन का देवर घर में आ गया।

उसने लड़की के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। युवक ने लड़की को धमकाया, इसके बाद उससे शादी का वादा किया और लगातार लड़की से रेप करता रहा।

कुछ वक्त बाद आरोपी ने शादी से मना कर दिया। कोशिशों के बाद भी वह तैयार नहीं हुआ तो लड़की ने घरवालों को बता दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।