रूसी राष्ट्रपति बोले- भारत भरोसेमंद दोस्त, मोदी ने कहा- हमारा विजन बड़ा

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। एकदिवसीय भारत यात्रा खत्म कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोमवार रात दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना हो गए। भारत में करीब 6 घंटे रहे पुतिन सोमवार शाम हवाई अड्डे से हैदराबाद हाउस पहुंचे।

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों देशों के बीच कुल 28 समझौते हुए। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच 2+2 बातचीत हुई। पुतिन की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में दोनों देश अहम सहयोगी है।

हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। पुतिन ने कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति, भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखते हैं।