दिल्ली से मुंबई पहुंचे व्यक्ति में मिला ओमिक्रॉन, देश में अब तक मिल चुके हैं इसके 4 मरीज

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। भारत में ओमिक्रॉन का चौथा मरीज मिला है। यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा था। संक्रमित शख्स दक्षिण अफ्रीका से दुबई होते हुए दिल्ली आया था और फिर वहां से मुंबई पहुंचा था। इसने अभी तक कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं ली है।

33 साल का यह मरीज महाराष्ट्र से ताल्लुक रखता है, जो पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और अब उसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया है। इसी के साथ यह भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का चौथा पुष्टि केस है। इस शख्स को कल्याण डोंबिवली कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।