मुंबई: आज सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, खालिस्तानी आतंकियों के हमले की है आशंका

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। न्यू ईयर पर मुंबई में आतंकी हमले की आशंका में मुंबई पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों और अफसरों की आज शुक्रवार को छुट्टी और वीकली छुट्टी रद्द कर दी है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा हमले की जानकारी मिली है। इसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई में आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशनों दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

दरअसल, हाल ही में लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट हुआ था। बम लगाते वक्त ही ब्लास्ट हो गया था। ऐसे में हमलावर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, 5 लोग जख्मी हुए थे। इस हमले का मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी है। जर्मनी में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े आतंकी को हिरासत में लिया है। जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था। इसी आरोप में उसे हिरासत में लिया गया है।