बंगलुरु में शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही फेंकने के खिलाफ महाराष्ट्र में प्रदर्शन

अन्य राज्य देश
Spread the love

बंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही फेंकने का मामला गरमाता जा रहा है। शिवसेना और अन्य संगठनों नेे बंगलुरु में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को विरूपित करने और इस घटना के प्रति कर्नाटक के मुख्यमंत्री के ‘उपेक्षापूर्ण’ रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस घटना को लेकर कर्नाटक सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस घटना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की। कर्नाटक के बेलगावी का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग की जा रही है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में मराठी भाषी रहते हैं।