Jharkhand : न्‍यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री पहुंचा

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। सर्दी सितम ढाह रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्‍यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्‍सियस पहुंच गया। न्‍यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस से अधिक की कमी आई है। तापमान में गिरावट होने से कनकनी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। उधर से आने वाली हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत में सर्दी के साथ ठिठुरन बढ़ गई है।

बढ़ी कनकनी

तापमान में गिरावट होने से कनकनी बढ़ गई है। लोग अब घर और बाहर में हीटर, अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी कई जगह अलाव की व्‍यवस्‍था की गई है।

असमान्‍य नहीं पारा

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद ने कहा कि यह तापमान असमान्‍य नहीं है। इस मौसम में तापमान अमूमन गिरावट दर्ज की ही जाती है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्‍मीद है।

रहें सावधान

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खासतौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे़ सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।

तापमान में ऐसे आई गिरावट

17 दिसंबर

अधिकतम : 24.6

न्‍यूनतम : 6.0

18 दिसंबर

अधिकतम : 23.8

न्‍यूनतम : 5.3

19 दिसंबर

अधिकतम : 22.6

न्‍यूनतम : 4.5

20 दिसंबर

अधिकतम : 23.6

न्‍यूनतम : 3.2

21 दिसंबर

अधिकतम : 20.8

न्‍यूनतम : 1.5

22 दिसंबर

अधिकतम : 18.4

न्‍यूनतम : 1.0

(नोट: आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्ियस में)