रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके आद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
केंद्र के मुताबिक 29 दिसंबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह 30 दिसंबर को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
केंद्र ने 30 और 31 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया है कि इस दिन राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।