weather alert

Jharkhand : एक-दो घंटों में इन जिलों में वज्रपात, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। रांची स्थित मौसम केंद्र ने अभी-अभी चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक कुछ घंटों में झारखंड के कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओला भी पड़ सकते हैं। रांची के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले एक से दो घंटों में हल्‍की से मध्‍य दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। कुछ इलाकों में ओला पड़ सकता है।

रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम जिले के अलावा जमशेदपुर शहर, कांके के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा।

इस मौसम को देखते हुए केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। सुरक्षित स्‍थान में शरण लेने की सलाह दी है। बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा है।