झारखंड की आईपीएस के पति आरपीएफ डीआईजी की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की अटैच

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। झारखंड की एक आईपीएस की पति की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने जब्‍त की है। इसमें दिल्‍ली और रांची स्थित फ्लैट एवं प्‍लॉट भी शामिल हैं। ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने संतोष कुमार दुबे की संपत्ति को अटैच कर लिया है। वह झारखंड कैडर की आईपीएस प्रिया दुबे के पति हैं। कार्रवाई करते हुए ईडी ने 1.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। इनमें रांची में तीन फ्लैट और दिल्ली में प्लॉट शामिल हैं।

प्रिया दुबे वर्तमान में झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण के पद पर हैं। उनके पति संतोष कुमार दूबे आरपीएफ डीआईजी के पद पर हैं। ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की। इसमें ईडी ने अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए भी कार्रवाई की है।