जेसीआई ने पुलिस लाइन में बनाया स्थायी शेड, एसएसपी ने किया उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची के युवा सदस्यों ने रांची पुलिस लाइन में स्थायी शेड का निर्माण कराया। इसका उद्घाटन 5 दिसंबर को मुख्‍य अतिथि रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया। मौके में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ, सर्जेंट मेजर अभिनव कुमार और सर्जेंट मेजर सनी कुमार उपस्थित थे।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि‍ समाजसेवा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान जेसीआई रांची के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि‍ हमें समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सनी केडिया, अंकित अग्रवाल एवं रौनक टेकरीवाल ने किया। इस अवसर पर जेसीआइ के पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया और अमित खोवाल सहित करीब 40 सदस्य उपस्थित थे। जेसीआई रांची ने सभी पुलिस जवानों के लिए खाने की व्यवस्था भी की थी।