#Jawad Cyclone : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिखने लगा प्रभाव, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। चक्रवात ‘जवाद’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दिखने लगा है। बारिश शुरू हो गई है। कई इलाकों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद भी है। इसकी वजह से बंगाल में भी बारिश होने की संभावना है। चक्रवात के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित इलाकों में भी शिफ्ट किया जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र जवाद के प्रभाव से उत्तर आंध्र प्रदेश और कोस्टल ओडिशा के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। आज से भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल में बारिश होगी। जवाद अभी पुरी से 400 किमी दूर है। उड़ीसा पहुंचने पर इसकी गति 50 किमी प्रति घंटा होगी।

चक्रवात जवाद के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के तीन ज़िलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में 11 NDRF, 5 SDRF, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। अभी तक इन जि‍लों के निचले इलाकों से 54,008 लोगों को निकाला गया है।

चक्रवात की वजह से झारखंड के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है।