पटना के कदमकुआं में पत्नी की अंतरंग तस्वीर कर दी वायरल, जानें आगे क्या हुआ

देश बिहार
Spread the love

पटना। प्यार में धोखा की खबर बिहार की राजधानी पटना से आयी है। यहां एक युवक ने खुद को बैंक का पीओ बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर मंदिर में शादी की और प्रेग्नेंट होने पर उसे बदनाम करने की साजिश रची। इतना ही नहीं उसने पत्नी पिंकी की अंतरंग तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पत्नी को बेचने की भी कोशिश की। इस धोखे के बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में रहने को मजबूर है। उसने पति के खिलाफ थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

मामला पटना के कदमकुआं थाने का है। महिला की मानें, तो 2018 में पटना में उसकी मुलाकात समस्तीपुर निवासी मनोज कुमार यादव से उसके जानने वाले युवक के साथ हुई थी। जिसने मनोज को बैंक का पीओ बताकर उसकी दोस्ती करवाई थी। दोस्ती मुलाकात में बदली और कुछ दिन बीत जाने पर पिंकी ने घरवालों की रजामंदी से मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।

पिंकी ने बताया कि मनोज कुमार यादव ने बड़ी सफाई से अपने बैंक पीओ होने की बात को दबाये रखा। शादी के कुछ समय बीत जाने पर जब वह प्रेग्नेंट हुई, जिसके बाद मनोज कुमार यादव के हाव भाव बदलने पर उसे उसपर शक हुआ। पिंकी की मानें तो मनोज बराबर बच्चा गिराने का दबाव बनाया करता था। पिंकी का आरोप है कि फेसबुक पर बेचने की पति ने कीमत भी लगा दी थी।