आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

07 दिसंबर, 2021

मेष

अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर पक्ष में है । घर और व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है। सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन

हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

कर्क

समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रुपये-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या

बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं। अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

तुला

परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से व्यर्थ की कलह से खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मन इधर उधर भटकेगा। धनलाभ के अवसर भी मिलेंगे। सहकर्मी अथवा संपर्क में रहने वालों की छोटी मोटी बातों को अनदेखा करें। आपसी मतभेद के कारण कार्य हानि हो सकती है। महिलाएं भी बेतुके बयानों से बचें। परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढालने से शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा।

वृश्चिक

मन में किसी इच्छा पूर्ति को लेकर तिकड़म भिड़ाएंगे। मन कार्यों की के साथ ही मौज शौक में भी रहने के कारण मनोकामना पूर्ति संदिग्ध ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में कम ध्यान देने पर भी किसी अन्य माध्यम से धन की आमद होगी। खर्च निकालने में परेशानी नहीं आएगी। घर का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। परिजन किसी गलत आदत को लेकर कलह करेंगे। सेहत असंयम से खराब होगी।

धनु

दिन कामना पूर्ति में बाधक बनेगा। स्वभाव से आलसी रहेंगे। परिजनों के ताने सुनने के बाद ही गंभीरता आएगी। कार्य व्यवसाय में योजना बड़ी-बड़ी बनाएंगे, लेकिन उसके अनुसार कर्म नहीं करने पर मन मारकर रहना पड़ेगा। सहयोगी भी पहले हां में हां मिलाएंगे, लेकिन काम के वक्त सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। धन लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। स्वास्थ्य के विषय में शंका खड़ी होगी।

मकर

मन पर चंचलता कुछ ज्यादा ही हावी रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण अपने आवश्यक कार्यो को छोड़ सकते हैं। कार्य व्यवसाय में किसी मार्गदर्शक की सलाह से लाभ के प्रसंग बनेंगे। थोड़ा सा विलम्ब बड़े लाभ से वंचित कर सकता है। धन लाभ के मार्ग एक से अधिक रहेंगे। परिवार में बेतुकी हरकतों से डांट पड़ेगी। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

कुंभ

दिन हानिकारक रहेगा। पूर्व में लिए निर्णयों पर एकबार फिर से विचार करें। जिद्दी स्वभाव कुछ न कुछ गड़बड़ ही कराएगा। विवेकी व्यवहार अपनाए अन्यथा कोई बात करने के लिये भी तैयार नहीं होगा। धन को लेकर उलझन रहेगी। भाग दौड़ के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। घर में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण अशांति हो सकती है। भ्रामक खबरों पर यकीन नहीं करें। सेहत में नरमी आएगी।

मीन

दिन का आरंभ थोड़ा सुस्त रहेगा। घर संबंधित कार्यो में लापरवाही करेंगे। बाहरी लोगों की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे। घर में कलह हो सकता है। काम-धंधे के प्रति गंभीर तो रहेंगे, लेकिन एक साथ दो काम करने पर होने वाले लाभ में कमी आएगी। मन में आर्थिक विषयों को लेकर कुछ ना कुछ तिकड़म लगा रहेगा। धन लाभ कामचलाऊ होगा। घर में अंतर्द्वन्द की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य से कम रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।