आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

06 दिसंबर, 2021

मेष

किसी अधूरे कार्य के पूरा होने से धन मिलेगा। सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद परिस्थिति प्रतिकूल बनने लगेंगी। सेहत के साथ कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। परिजनों से मधुरता बनाएं रखे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। योगा और हल्का व्यायाम करें।

वृष

दिन सामान्य रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे। किसी की भी बातों को बिना तथ्य जाने सच नहीं मानें। पुरानी बीमारियों में थोड़ा सुधार आएगा। लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन

विरोध करने वालों को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर अनमने से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा होगा। संध्या के आसपास बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क

अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है। उधार किसी से नहीं लें। सेहत सही रहेगी।

सिंह

सुख शांति में वृद्धि करेगा। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

कन्या

आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा। धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। बड़ों का आशीर्वाद फलिल होगा। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।

तुला

कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से दिन बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दांपत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

लाभदायक समाचार मिलेगा। धन कोष में भी अचानक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे। सरकारी कार्य करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे। पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दांपत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु

पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से रहेगा। धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। व्यवसायी वर्ग नकद व्यवहार को अधिक महत्‍व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व संबंध मधुर रहेंगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

मकर

महात्‍वाकांक्षाएं बढ़ चढ़कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह है। मन लगाकर कार्य करें। परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्याह्न के बाद कही से अचानक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

दिन मनोनुकूल ही रहेगा। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से दिन बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन

दिन मिलाजुला फल देगा। भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूरा करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएं। सेहत सामान्य रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।